| 1. स्थापना : रेलवे में इस कोष का संचालन 1 अप्रैल 1924 से प्रारम्भ किया गया। यह भारतीय रेल का सबसे पुराना कार्यरत कोष है। | 1. स्थापना : विकास कोष की स्थापना 1 अप्रैल 1950 से की गई। इसे पूर्व में Betterment Fund भी कहा जाता था। |
| 2. उद्देश्य : रेलवे परिसंपत्तियों (Assets) के प्रतिस्थापन (Replacement), नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण (Modernisation) पर व्यय किया जाता है। | 2. उद्देश्य : ऐसे विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्य जिनसे प्रत्यक्ष वित्तीय प्रतिफल कम हो परन्तु सेवा गुणवत्ता में सुधार हो।
|
| 3. मुख्य व्यय : ट्रैक, पुल, सिग्नल, भवन, रोलिंग स्टॉक आदि के प्रतिस्थापन एवं नवीनीकरण का व्यय। | 3. मुख्य व्यय : (i) यात्री सुविधाएँ एवं Passenger Amenities (ii) कर्मचारी कल्याण कार्य (iii) सुरक्षा सम्बन्धी ऐसे कार्य जो अन्य निधियों से आच्छादित न हों (iv) अव्यावसायिक लेकिन आवश्यक विकास कार्य। |
4. निधि का स्रोत : रेलवे की सामान्य राजस्व आय (Railway Revenue) से वार्षिक विनियोजन (Appropriation) किया जाता है। राशि का निर्धारण रेलवे कन्वेंशन समिति (RCC) की संस्तुतियों एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किया जाता है।
| 4. निधि का स्रोत : रेलवे के अधिशेष (Surplus) राजस्व से विनियोजन किया जाता है। |
| 5. वित्तीय प्रकृति : यह एक Renewal Reserve Fund है तथा पूँजीगत परिसंपत्तियों के जीवन-चक्र प्रबंधन से संबंधित है। | 5. वित्तीय प्रकृति : यह एक Development Fund है जिसका उद्देश्य रेलवे सेवाओं का विकास एवं गुणवत्ता संवर्धन है। |
| 6. परियोजना मूल्यांकन : जिन प्रतिस्थापन कार्यों का व्यय DRF से किया जाना है, उन्हें वित्तीय औचित्य (Financial Justification) के सिद्धांतों के अनुरूप परखा जाता है, सिवाय उन मामलों के जहाँ प्रतिस्थापन अपरिहार्य हो। | 6. परियोजना मूल्यांकन : यात्री सुविधा, कर्मचारी कल्याण एवं विकासात्मक कार्यों के सामाजिक एवं परिचालनिक लाभों को ध्यान में रखकर स्वीकृति दी जाती है। ( |
| 7. LDCE/Group-B परीक्षा हेतु की-वर्ड : Replacement, Renewal, Modernisation, Asset Life Cycle, Oldest Railway Fund. | 7. LDCE/Group-B परीक्षा हेतु की-वर्ड : Passenger Amenities, Staff Welfare, Unremunerative Improvements, Development Works. |