रेल लेखा की संकल्पना (Concept of Railway Accounting)
भारतीय रेल (Indian Railways) विश्व के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन संगठनों में से एक है। इसकी विशेषता यह है कि यह सरकारी विभाग तथा वाणिज्यिक उपक्रम (Commercial Undertaking) दोनों का स्वरूप रखती है।
एक ओर रेलवे में निवेशित पूंजी (Capital) भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है तथा इसका वित्तीय नियंत्रण संसद (Parliament) के प्रति उत्तरदायी है, वहीं दूसरी ओर रेलवे परिवहन सेवाएँ प्रदान कर राजस्व (Revenue) अर्जित करती है तथा अपनी परिसंपत्तियों (Assets) का निर्माण, संचालन एवं अनुरक्षण भी करती है।
