वस्तु सूची नियंत्रण & रेलवे भण्डार प्रबंधन (Inventory Control एवं Inventory Management)
वस्तु सूची (Inventory) से अभिप्राय रेलवे के पास उपलब्ध उन सामग्रियों, स्पेयर पार्ट्स, कच्चे माल (Raw Materials), मशीनरी, औजारों, उपभोज्य वस्तुओं तथा अन्य भण्डारित सामग्रियों से है जिन्हें भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु रखा जाता है।
भारतीय रेल में भण्डार (Stores) पर अत्यधिक पूंजी निवेश होता है। यदि भण्डार अधिक मात्रा में रखा जाए तो पूंजी अवरुद्ध (Blocking of Capital) होती है तथा यदि कम रखा जाए तो परिचालन (Operations), अनुरक्षण (Maintenance) एवं उत्पादन (Production) प्रभावित हो सकते हैं। अतः भण्डार की उपलब्धता और पूंजी की मितव्ययिता के मध्य संतुलन स्थापित करना ही वस्तु सूची नियंत्रण (Inventory Control) का मूल उद्देश्य है।
