भण्डार बजट (Stores Budget)
भारतीय रेल में कार्य संचालन, अनुरक्षण (Maintenance), निर्माण (Construction) तथा यातायात सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु विशाल मात्रा में भण्डार सामग्री (Stores Materials) की आवश्यकता होती है। रेलों की कुल कार्यशील पूँजी (Working Capital) का एक महत्वपूर्ण भाग भण्डार (Stores) में निवेशित रहता है। अतः यह आवश्यक है कि आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे तथा दूसरी ओर अनावश्यक रूप से पूँजी भण्डार में अवरुद्ध (Blocked-up Capital) न हो।
इसी उद्देश्य से रेलवे में पृथक भण्डार बजट (Stores Budget) तैयार किया जाता है, जो भण्डारों में निवेशित पूँजी, खरीद (Procurement), निर्गमन (Issues), विक्रय (Sales), हस्तांतरण (Transfers) तथा अंतिम शेष (Closing Balance) का वित्तीय पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है।
